Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » Uncategorized » पटना बिहार : बिहार में सियासी गहमागहमी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी से मिले नित्यानंद राय,

पटना बिहार : बिहार में सियासी गहमागहमी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी से मिले नित्यानंद राय,

रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म) 

 

 

बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच गुरूवार को देर रात जीतन राम मांझी से मिलने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पहुंचे। दोनों के बीच आधे घंटे तक बैठक चली। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

पटना बिहार : बिहार में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बीच केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से उनके आवास पर मिले। ताजा राजनीतिक गहमागहमी के बीच दोनों नेताओं की मुलाकात अहम मानी जा रही है। दिल्ली में बिहार भाजपा के शीर्ष नेताओं तथा केंद्रीय नेतृत्व की बैठक के दौरान पटना में एनडीए के सहयोगी जीतन मांझी से मिलने नित्यानन्द रात करीब सबा दस बजे पहुंचे और आधा घंटा दोनों के बीच बातचीत हुई।

इसके पहले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन से फोन पर बात की थी। लोकसभा चुनाव में सीट बंटवारे पर भी बात हुई। संतोष कुमार सुमन ने देर रात बताया कि नए राजनीतिक घटनाक्रम के बीच भाजपा जो भी निर्णय लेगी, हम भाजपा के साथ हैं।

वहीं मुलाकात से कुछ घंटे पहले जीतन मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नए भारत में भ्रष्टाचारी खड़े नहीं हो सकतें, यहां फिरक़ापरस्तों के लिए कोई जगह नही है, विदेशी ताक़तों को अब हम उखाडना जानतें हैं। यह नया भारत है जहां के लोग भ्रष्टाचारियो, फिरकापरस्तों,विदेशी ताकतों को अच्छे से पहचानते है। अब इन लोगों के साथ INDI गठबंधन बनाईएगा तो भगदड़ लाज़मी है।

सम्पर्क सूत्र – 9454253058, 9935597757

जीतन मांझी ने अपने ताजा ट्वीट में इंडिया गठबंधन में भगदड़ की बात कही है। मतलब ये कि इंडिया गठबंधन से कई दल अलग हो सकते हैं। इससे पहले मांझी कह चुके हैं कि 31 जनवरी तक बिहार में बड़ा खेला होगा। नेशनल टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में मांझी ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू यादव का एक ही मकसद है कि किसी भी परिस्थिति में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बना दिया जाए। लेकिन मुझे लगता है कि नीतीश किसी भी हालत में तेजस्वी को सीएम नहीं बनाएंगे। दोनों का रास्ता पूर्व-पश्चिम का है। ऐसी स्थिति में मेल होना असंभव है। अब तीसरा विकल्प यही हो सकता है कि नीतीश कुमार NDA के नजदीक आ सकते हैं।

वहीं इससे पहले बीजेपी विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने भी बड़ा बयान देते हुए कहा था कि बिहार में बड़ा बदलाव होगा। और नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हो जाएंगे। जदयू के विधायकों को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। जिससे वो नाराज हैं। वहीं दूसरी तरफ लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग़ पासवान भी दिल्ली से पटना पहुंचे। और आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं इससे पहले गुरूवार को दिल्ली में बिहार बीजेपी की बड़ी बैठक हुई। जिसमें बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी शामिल हुए। पटना मे जदयू और आरजेडी नेताओं की बैठक हुई। जिसके बाद से बिहार की सियासत में अटकलों और कयासों का दौर शुरू हो गया है।

नोट : विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें –

+91 92584 09514, 9935597757

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket