सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें…………..
लखनऊ– BJP के गांव चलो अभियान की तैयारी बैठक, जिलाध्यक्षों, प्रभारियों, जिला अभियान संयोजकों की बैठक, सुबह 11 बजे से विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में शुरू होगी बैठक,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह होंगे शामिल,राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, शिव प्रकाश होंगे शामिल.
पीलीभीत– इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों के साथ मारपीट,शराब के नशे में चूर डॉ. एसपी सिंह को किया लहूलुहान, एंबुलेंस न पहुंचने से नाराज थे लोग, नाराज लोगों ने डॉक्टर समेत स्टॉफ को पीटा, मारपीट की घटना से अस्पताल में मची भगदड़ , लहूलुहान डॉ. एसपी सिंह मारपीट में गंभीर घायल, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का मामला.
अयोध्या– रामलला के दर्शन के लिए रामभक्तों की भारी भीड़,सुबह 6 बजे से ही राम मंदिर में दर्शन के लिए भीड़, देश के कोने-कोने से रामभक्त दर्शन के लिए पहुंचे हैं, श्रीरामलला की एक झलक देखने अयोध्या पहुंचे भक्त, अयोध्या आने के लिए प्रशासन ने डायवर्जन कर रखा, अयोध्या आने वाली ट्रेनों में नहीं मिल रहा है टिकट, रामभक्तों के लिए अयोध्या में जगह-जगह भंडारा लगा,होटल, लॉज से लेकर रैन बसेरों में रुक रहे हैं श्रद्धालु, भव्य और दिव्य अयोध्या को देख श्रद्धालुओं में खुशी, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुलता है राम मंदिर, जल्दी दर्शन के लिए रात से ही लोग लाइन में लगते हैं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस फोर्स तैनात, अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ अभी कम नहीं हो रही.
अमेठी – ई-रिक्शा पलटने से करीब आधा दर्जन लोग घायल छुट्टा जानवरों को बचाने के चक्कर में रिक्शा पलटा ,राहगीरों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल ,गंभीर घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर , 2 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है,जामों थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
मिर्जापुर – जंगल में एक अज्ञात शख्स का मिला शव , हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,अहरौरा थाना क्षेत्र का मामला
फिरोजाबाद – टूंडला विधायक का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे थे विधायक , क्षेत्र में विकास कार्य न होने से नाराज थे लोग, भाजपा विधायक प्रेमपाल धनगर का किया विरोध, ग्रामीण को हड़काते हुए विधायक का वीडियो वायरल, टूंडला विधानसभा के नगला डूमर गांव का मामला.
मिर्जापुर– पूर्व विधायक के पुराने मुंशी को गोली मारने का मामला, पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्या के पुराने मुंशी का मामला, पीड़ित उदय मालवीय की तहरीर नहीं ले रहे कोतवाल, पीड़ित ने सीएम योगी से लगाई गुहार ,सुचिस्मिता के पति संजय मौर्या पर गोली मरवाने का आरोप,करोड़ों की जमीन को लेकर था जमीनी विवाद, कटरा कोतवाली के सोहता अड्डा पर हुई थी घटना
बदायूं – बर्थडे पार्टी में चल रहा था अश्लील डांस, आला अधिकारी की सूचना पर पहुंची पुलिस, मौके से गिरफ्तार किए गए शहर के 29 नामी लोग, शहर कोतवाली के अलहमद मैरिज लॉन का मामला
रायबरेली– घने कोहरे के कारण हुआ भीषण सड़क हादसा,ट्रक व सवारियों से भरी बस की हुई टक्कर, हादसे में आधा दर्जन लोग घायल,ट्रक और बस हुई क्षतिग्रस्त,खीरों थाना के निहस्था गांव के पास की घटना
मिर्जापुर – क्षेत्र में दिखे तेंदुए से मचा हड़कंप, सुबह मरे कुत्ते को देख दहशत में ग्रामीण, ग्रामीणों की आशंका, तेंदुए ने कुत्ते को खाकर छोड़ा, ग्रामीण रोज रात भर चिल्ला-चिल्लाकर करते हैं रखवाली, भयभीत ग्रामीणों के बीच नहीं पहुंच रहे वन विभाग के कर्मी,15 दिन से तेंदुआ देखने का ग्रामीणों का दावा , गंगा पार कछवा से सीखड़ क्षेत्र में तेंदुआ होने का दावा
सहारनपुर– घर के सामने खड़ी स्कूटी चोरी, चोरी की घटना सीसीटीवी में हुई कैद , पुलिस चोर की तलाश में जुटी,लाला का बाग खानआलमपुरा कॉलोनी का मामला,थाना जनकपुरी क्षेत्र का मामला.
ग्रेटर नोएडा – यमुना एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, घने कोहरे के चलते 4 वाहन आपस में टकराए, 1 युवक की मौत, आधा दर्जन से ज्यादा घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया ,क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया ,जेवर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे की




