थाना – धौलाना
दिनांक 27.01.2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
जनपद हापुड़ थाना धौलाना पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से चोरी का करीब 2 कुन्तल वायर बरामद ।

हापुड़ पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 25/2024 धारा 380 भादवि का अल्प समय में सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को फेस 02 पार्क यूपीएसआईडीसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी का करीब 50 किलो ओएफसी वायर, 150 किलो कॉपर वायर बरामद हुआ है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।




