उत्तर प्रदेश : राकेश टिकैत ने 16 फ़रवरी को भारत बंद का किया एलान, चुनाव के नाम पर जनता को बनाया जा रहा है बेवक़ूफ़।

SHARE:

रिपोर्ट – नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म ) 

 

बीकेयू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि प्रधानमंत्री देश के नहीं, बल्कि भाजपा के हैं। चुनाव के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। सरकार के वादा खिलाफी को लेकर 14मार्च को भारत बंद रहेगा।

 

उत्तर प्रदेश : भारतीय किसान यूनियत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के नहीं, बल्कि भाजपा के हैं। चुनाव के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। रामपुर का उपचुनाव इसका उदाहरण है। सरकार की वादा खिलाफी को लेकर 14 मार्च को भारत बंद रहेगा। राष्ट्रीय प्रवक्ता गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड में शमिल होने के लिए रामपुर आए थे।

राकेश टिकैत प्रदेश कैंप कार्यालय पर प्रदेश महासचिव हसीब अहमद से संगठन और किसानों की समस्याओं की जानकारी ली। राष्ट्रीय प्रवक्ता मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र जैसी कोई चीज नहीं रही। चुनावों के नाम पर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है। रामपुर विधानसभा का उप चुनाव इसका उदाहरण है।

टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के नहीं, बल्कि भाजपा के हैं। सरकार की वादा खिलाफ के विरोध में 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया गया है। एग्रीकल्चर हड़ताल के तहत किसान अपने खेतों में काम नहीं करेंगे। भारत बंद में वाहन चालकों, मजदूर, दुकानदार और व्यापारियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जबकि 14 मार्च को दिल्ली में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इसके बाद टिकैत जुलूस की रूप में बिलासपुर रवाना हो गए। साथ में हसीब अहमद, राहत खां, साबिर, मोहम्मद तालिब, रामऔतार लखविंदर सिंह, जजबीर सिंह रंधावा, अमीर अहमद, सलामत, चौधरी अजीत सिंह, जुबैद आलम, चौधरी राजपाल सिंह, यामीन खां, नल सिंह भी थे।

गन्ना का रेट तय नहीं हुआ तो करना पड़ेगा आंदोलन

14 जनवरी को प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम में जाते वक्त भारतीय किसान यूनियन टिकैत और किसान नेता राकेश टिकैत का खीरी पहुंचे थे। यहां टोल प्लाजा के पास भाकियू के प्रदेश संगठन मंत्री श्यामू शुक्ला की अगुवाई में किसानों ने उनका स्वागत किया। साथ ही अपनी क्षेत्रीय समस्याएं और मुद्दे भी रखे। इस पर राकेश टिकैत ने कहा कि अगर किसान की लागत के मुताबिक गन्ने का रेट तय नहीं हुआ तो आंदोलन का किया जाएगा।

Leave a Comment

Read More