दिनाक:31/01/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
जनपद हापुड़
सरकार कर रही प्रत्येक भारतीय के लिए काम.. विभु बंसल
आज नगर पालिका परिषद पिलखुवा के आवासीय कालोनी स्थित सामुदायिक भवन में माननीय मुख्य्मंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। कुल 27 युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया, कन्यादान के रुप में विवाह की सामग्री एवम् कन्या के खाते में सीधे धनराशि भेजी गई।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्री विभु बंसल द्वारा कहा गया कि सरकार जनकल्याण के लिए प्रत्येक भारतीय के लिए बिना भेदभाव के कार्यवाही कर रही है, सरकार एम्प्थी के साथ कार्य कर रही हैं एवम् पिछली पंक्ति के लोगो तक योजना का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है और सुनिश्चित किया जा रहा है कि धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में डी बी टी द्वारा पहुचाई जा रही है। हमारा संकल्प विकसित भारत बनाना और अपने शहर को साफ एवम् स्वच्छ बनाना है। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी श्री इंद्रपाल सिंह, श्री सुमित रुहेला, श्री यादराम कोरी जी, एवम् आधिकारी उपस्थित रहे।


हापुड़ पिलखुवा से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




