रिपोर्ट / नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म )
मुम्बई महाराष्ट्र : महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके बाबा सिद्दीक़ी ने कांग्रेस छोड़ने का फ़ैसला किया है।
बाबा सिद्दीक़ी ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है। बाबा सिद्दीक़ी ने लिखा, ”मैं युवास्था में कांग्रेस में शामिल हुआ था। 48 साल का ये सफ़र शानदार रहा, मैंने आज कांग्रेस की सदस्यता से तत्काल प्रभाव से इस्तीफ़ा दे दिया है, मेरे पास कहने को बहुत कुछ है मगर कहा जाता है न कि कुछ बातों को ना कहना ही अच्छा है, इस सफ़र का हिस्सा रहे सभी लोगों का शुक्रिया।

बाबा सिद्दीक़ी के बारे में कुछ बातें
बाबा सिद्दीक़ी मुंबई के वांद्रे पश्चिम सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं, बाबा सिद्दीक़ी की रमज़ान के मौक़े पर दी जाने वाली इफ़्तार पार्टी में फ़िल्म इंडस्ट्री की अहम हस्तियां शामिल होती रही हैं। कुछ साल पहले जब शाहरुख़ ख़ान और सलमान ख़ान की लड़ाई हुई थी तो इन दोनों सितारों के बीच सुलह करवाने का श्रेय भी बाबा सिद्दीक़ी को दिया जाता रहा है।




