उद्योग व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने किया परिचय सम्मेलन।

SHARE:

दिनाक:08/02/2024

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: अमजद खान

एडिट by: शराफत सैफी 

1- उद्योग व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने किया परिचय सम्मेलन

2- व्यापारी उत्पीड़न रोकने हेतु आगामी योजनाओं पर की चर्चा।

3- प्रदेश स्तर पर होगा आंदोलन।

हापुड़ उद्योग व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने यहां रेलवे रोड़ स्थित एक रेस्टोरेंट में परिचय सम्मेलन का आयोजन कर, व्यापारियों के प्रशासनिक उत्पीड़न के खिलाफ विरोध जताने के लिये, आगामी योजनाओं पर की चर्चा। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लोकेश गोयल ने की, इस अवसर जनपद के व्यापारियों ने अपनी समस्यायें भी प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखी।

उद्योग व्यापारी प्रतिनिधि मंडल द्वारा आयोजित परिचय सम्मेलन में शिरकत करने हापुड़ पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष लोकेश गोयल ने जंहा व्यापारियों की समस्याओं को सुना, वंही उन्होंने प्रदेश सरकार से मिलकर समस्याओं के समाधान कराने का आश्वासन भी दिया।

सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश गोयल ने व्यापारियों द्वारा अपनी आवाज को संगठित रूप से न उठाने की शिकायत करते हुए कहा कि शासन व प्रशासन से व्यापार व व्यापारियों की सुरक्षा के लिए, व्यापारी वर्ग को मजबूती के साथ संगठित होने की जरूरत है।

जनपद हापुड़ के व्यापारियों की समस्याओं पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए आगामी दिनों में एक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है। जिसके बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जोरदार तरीके से अपनी मांग, सरकार के सामने रखी जाएँगी।

टैक्स, बिजली, अनावश्यक छापेमारी व उत्पीड़न से त्रस्त व्यापारी वर्ग का यह सम्मेलन आज जंहा, व्यापारियों की परेशानी उजागर करता दिखा वंही आने वाले समय में व्यापारियों के एक बड़े आंदोलन की धमक भी सुनाई देता दिखा।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

Leave a Comment