जनपद हापुड़(सिंभावली)
09/02/2024
रिपोर्ट by: अफजाल कसार
एडिट by: शराफत सैफी
टीचर ने छात्र को जमकर पीटा, छात्र बोला- मैं थाने जाकर शिकायत करूंगा गुरुजी
बृहस्पतिवार को स्कूल में छात्र को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैं कि टीचर एक छात्र को डंडे से पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
उनके पास लोगों की भीड़ लगी हुई है।
वायरल वीडियो सिंभावली क्षेत्र के हिम्मतपुर रोड स्थित आर एस इंटर कालेज का बताया जा रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हालांकि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।
बता दें कि बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।
वीडियो में सिंभावली क्षेत्र के आरएसके इंटर कालेज में शिक्षक बायोलॉजी के 12वीं में पढ़ने वाले छात्र को डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान वहां मौजूद अन्य शिक्षक समेत छात्र उनको रोकते हुए नजर आ रहे हैं।

लेकिन शिक्षक छात्र को निरंतर पीट रहे हैं।इस दौरान छात्र शिक्षक से कह रहा है कि वह थाने जाकर इसकी शिकायत कर देगा।
जिससे टीचर और नाराज हो जाते हैं।वह छात्र को डंडे से लगातार पीटते हैं।इसी बची एक शिक्षक ने किसी तरह बीच बचाव किया।बताया जा रहा है कि छात्र ने शरारत करते हुए कॉलेज में कोई सामान को तोड़ दिया था।

जिसके बाद शिक्षक को गुस्सा आ गया और वह छात्र को पीटने लगे।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि कालेज में छात्र के साथ शिक्षक द्वारा पिटाई करने के मामले में थाने पर कोई शिकायत नहीं दी गई है।
यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसको लेकर संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।




