दिनाक:10/02/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
जनपद हापुड़
हर साल की तरह इस वर्ष भी इमाम बाड़ा एजाज़ हुसैन कोटला सादात हापुड़ में इमाम हुसैन की मजलिस बरपा की गई
जनपद हापुड़:सोज खानी व मर्सिया ख्वानी अतहर अब्बास व हम नवा ने की मजलिस में खिताबत मौलाना नाजिर हुसैन ने की बाद मजलिस हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के आखिरी सफर मदीने की याद में दिनांक 09 फरवरी 2024 दिन शुक्रवार चांद की 28 रजब 1445 हिजरी को जुलूस-ए अमारी व मातमी दस्ते के साथ नोहा व मातम करते हुए
अपने कदीमी रास्ते कोटला सादात से फूल गढ़ी, हर्ष कालोनी से गुज़रता हुआ रेलवे लाइन के पास कर्बला पहुंचा।

कर्बला में मौलाना जनाब सिब्ते हसन तुराबी साहब ने अपनी तकरीर में इरशाद फ़रमाया कि अल्लाह के रसूल हज़रत मौहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की वफात के 50 पचास साल बाद तखते ख़िलाफत पर माविया का बेटा फासिको फाजिर यजीद लानतुल्ला ने अपने हक में बैअत लेना शुरू की वलीद मलउन ने हजरत इमाम हुसैन को अपने दरबार में बुला कर यज़ीद मलउन के लिये बैअत चाही
लेकिन मौला हुसेन अ० ने यज़ीद को खलीफा मानने से इनकार कर दिया और यजीद के जाबराना हुकम पर रसूल अ० स० के नाती इमाम हुसैन अ० व अहलो अयाल व अज़ीजों के साथ मदीना छोड़ना पड़ा जिसकी याद में आज हम गम का इजहार कर रहे हैं। जुलूस का संचालन अहमद अली, तहसीन हैदर (रवि) व सदर राशिद हुसैन ने किया
रोहित , शीलू आदि मौजूद रहे।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




