राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के मंडल कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन।

SHARE:

दिनाक:12/02/2024

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: शराफत सैफी

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के मंडल कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन के पंचायती राज विभाग से प्रदेश सचिव “चंद्रकिरण कश्यप” ने भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड फेंकने की दिलाई शपथ यह ना तो राजनीतिक सभा है ना ही मनोरंजन सभा है यह सभा सिर्फ देश में फैल रहे भ्रष्टाचार रूपी राक्षस को खत्म करने की सभा है यह बातें राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के पंचायती राज विभाग से प्रदेश सचिव चंद्रकिरण कश्यप ने गाजियाबाद जनपद के एनसीआर एंक्लेव मोदीनगर मे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. दुर्गेश सिंह सेंगर के आदेशानुसार मेरठ मंडल में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान कार्यक्रम सभा में कही।चंद्रकिरण कश्यप ने भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड फेंकने की संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को शपथ ग्रहण कराने के पश्चात कहां की देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है भ्रष्टाचार हमारे समाज में जिस प्रकार जड़ जमा चुका है उसे खत्म करना होगा और उसे जड़ से उखाड़ना बहुत ही जरूरी है कार्यक्रम में उपस्थित मेरठ मंडल के सभी लोगों से आग्रह किया कि आप लोगों को जहां कहीं भी इसकी बू मिले तो हम लोगो को बताए आपकी शिकायतों का निवारण किया जाएगा।

कोई भी भ्रष्ट अधिकारी या नेता आपको प्रताड़ित करता है या आपसे रिश्वत की मांग करता है उसके खिलाफ आवाज उठाई उस पर कार्रवाई की जाएगी इसमें जब लोगों की सहभागिता ज्यादा होगी तो भ्रष्टाचार को खत्म करने में ज्यादा मदद मिलेगी केंद्र में राज्य दोनों सरकारों के सख्त आदेश होने के बावजूद भी भ्रष्टाचार रूकने का नाम नही ले रहा है भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी कार्यालय में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने जाते हैं अगर वहां पैसा मांगा जाता है तो वह भी भ्रष्टाचार है उन्होंने कहा कि सरकार की जितनी भी योजना है अगर वह बजट के अनुरूप नहीं बन रहा है केंद्र में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी तक नहीं पहुंच रहा है तो वह भ्रष्टाचार है इसकी शिकायत करनी चाहिए।

कैसे करेंगे राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति में शिकायत: संगठन के पंचायत राज विभाग से प्रदेश सचिव चंद्र ग्रहण कश्यप ने बताया कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध आप संगठन की ईमेल रजिस्टर्ड डाक स्पीड पोस्ट के द्वारा एवं सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं उसमें अपना मोबाइल नंबर नाम के साथ पूर्व में की गई शिकायत की छाया प्रति देनी होगी आपके द्वारा सरकारी विभाग में किसी भी कार्य के लिए दिए गए प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई न होने पर संगठन का शिकायत पत्र फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त कर भर के भेज सकते हैं।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 कि रिपोर्ट।

Leave a Comment