जनपद हापुड़
दिनांक 11-02-2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
थाना धौलाना पुलिस की चैकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़, जवाबी कार्यवाही में 02 घायलों सहित 03 शातिर बदमाश गिरफ्तार।
गिरफ्तार बदमाशों ने 02 दिन पूर्व थाना धौलाना क्षेत्रांर्तगत भैंस व्यापारी से हुई 1.5 लाख रुपए की लूट की घटना को दिया था अंजाम। जिनके कब्जे से अवैध 02 अवैध तमंचा मय जिन्दा/खोखा कारतूस, एक अवैध चाकू, एक स्प्लेण्डर बाइक एवं थाना धौलाना क्षेत्रांतर्गत हुई लूट की घटना से सम्बन्धित 30,000/- रुपये नकदी व एक मोबाइल फोन बरामद।

प्रारंभिक पूछताक्ष में गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम सूरज उर्फ शुभम पुत्र नरेश(घायल) बॉबी पुत्र रमेश चन्द(घायल) व दीपक पुत्र सुभाष बताया है ।
गिरफ्तार/घायल बदमाश सूरज व बॉबी जनपद गाजियाबाद के थाना कविनगर से 3.5 लाख की लूट की घटना में चल रहे थे वांछित।

गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के चोर/लुटेरे हैं जिनके विरुद्ध जनपद गाजियाबाद में लूट, चोरी, गैंगस्टर आर्म्स एक्ट आदि के करीब डेढ दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




