हापुड़ में भाजपा ने अपना कुनबा बढ़ाया।

SHARE:

दिनाक:14/02/2024

जनपद हापुड़

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

सपा ,बसपा ,कांग्रेस और निर्दलीय जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने किया अपने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी परिवार में प्रवेश।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले लगभग 1290 कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता कार्यकर्ता अपने-अपने समर्थकों के साथ आज भारतीय जनता पार्टी में जिला अध्यक्ष नरेश तोमर के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर अपने भावों को व्यक्त करते हुए।

कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी भाजपा सरकार ने ऐसे ऐसे कार्य इस देश में कर दिए हैं जिनको आम जनता यह समझती थी कि यह नामुमकिन कर रहे हैं जैसे धारा 370 35a व राम मंदिर और भी ऐसे कई कार्य हैं जिसका सीधा-सीधा लाभ जनता को हुआ है भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है सदैव देश को सर्वोपरि रखते हुए।

सर्व समाज का जो विकास है वह केवल भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा ही किया जा सकता है इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल जिला महामंत्री श्यामेंद्र त्यागी मोहन सिंह यशपाल सिंह सिसोदिया ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया राज सुंदर तेवतिया सुनील वर्मा पंकज गर्ग ललित गर्ग मोदी तरुण चौहान शैलेंद्र राणावत दीपक भाटी अनिरुद्ध कस्तला अशोक बबली व जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता रहे।

स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment