थाना – जनपद हापुड़ नगर
दिनांक 16-02-2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
हापुड़ पुलिस ने 70 लाख रुपए की चोरी का किया खुलासा थाना हापुड़ नगर पुलिस ने थाना क्षेत्रांर्तगत स्थित आईजीएल कम्पनी में 06 दिन पूर्व घटित 70 लाख रुपये की चोरी के सामान की घटना का सफल अनावरण करते हुए 07 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल, चोरी के माल को बैचकर प्राप्त 2.05 लाख रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त 02 ट्रेक्टर मय ट्रोले, एक मारूति फ्रोंक्स कार एवं अवैध असलहा बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा चोरी के पाइपों को अभियुक्त आसिफ हुसैन की जनपद हरिद्वार (उत्तराखण्ड) स्थित कोसमोस फैरस प्रा०लि० कम्पनी में ले जाकर मैल्ट कर रूपांतरित कर लोहे की इंगेट बनायी गयी थी।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शातिर चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 93/2024 धारा 379 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 07 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी का शत-प्रतिशत माल, चोरी के माल को बैचकर प्राप्त 2.05 लाख रुपये नकदी व घटना में प्रयुक्त 02 ट्रेक्टर मय ट्रोले, एक मारूति फ्रोंक्स कार एवं अवैध असलहा बरामद हुआ है।की जा रही है। उपरोक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हापुड़ नगर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संक्षिप्त विवरण।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 08/09.02.2024 की रात्रि मे एनएच 9 हाईवे सबली कट के पास से IGL कम्पनी के 120 लोहे के पाईप वजन लगभग 63 टन कीमत करीब 70 लाख रुपये चोरी करके कोसमोस फैक्ट्री के डायरेक्टर/मालिक आसिफ हुसैन जैदी व सुपरवाईजर विपिन की मिलीभगत से फैक्ट्री के अन्दर ले जाकर गलाकर लोहे की इंगेट बनायी गयी थी। उपरोक्त अभियोग मे पुलिस द्वारा 100 प्रतिशत बरामदगी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीप उपरोक्त अपने आप को भारतीय किसान यूनियन टिकैत का जिला उपाध्यक्ष/सक्रिय कार्यकर्ता बताता है, जिसकी फ्रॉक्स गाडी से सदस्यता रसीद बुक प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी का स्थान व समयः- एनएच 9 हाईवे सबली कट के पास से व अभियुक्त आसिफ व विपिन।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।




