थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से अवैध शराब बरामद।

SHARE:

थाना – बाबूगढ़ हापुड़ 

दिनांक: 19-02-2024

रिपोर्ट by: इरशाद सैफी 

थाना बाबूगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जिसके कब्जे से अवैध शराब बरामद

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को राजा जी ढाबा से फतेहपुर को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से अवैध शराब बरामद हुई है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बाबूगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त अशोक पुत्र तेजराम निवासी ग्राम भैंसाखुर थाना बीबी नगर जनपद बुलन्दशहर व हाल पता कस्बा व थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ का निवासी है।

पुलिस ने अभियुक्त के पास से 22 पव्वे अवैध देशी शराब मिस इण्डिया मार्का बरामद किया है।

 

इरशाद सैफी – संवाददाता – स्टार भारत न्यूज़ 24

Leave a Comment