बैंक के अधिकारी/कर्मचारी बनकर कॉल करके भोले-भाले लोगों को फसाने वाले दो ठग गिरफ्तार।

SHARE:

दिनाक:23/02/2024

रिपोर्ट by: इरशाद सैफी व शिवम अजमानी 

एडिट by: शराफत सैफी 

बैंक के अधिकारी/कर्मचारी बनकर कॉल करके भोले-भाले लोगों को फसाने वाले दो ठग गिरफ्तार गिफ्ट वाउचर /बोनस देने के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश।

थाना साइबर काइम व पिलखुवा पुलिस ने बैंक के अधिकारी  कर्मचारी बनकर कॉल करके भोले-भाले लोगों को गिफ्ट वाउचर / बोनस देने के नाम पर अपनी बातों में फंसाकर क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी धोखाधड़ी से प्राप्त कर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक युवती सहित 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

जिनके कब्जे से 18000/- रुपये, एक आईफोन सहित 05 मोबाइल, एक लैपटॉप, रसीदें एवं रजिस्टर बरामद।

अभियुक्त शातिर किस्म के साइबर अपराधी हैं अभियुक्तगण के खातों में विगत 06 माह में करीब 30 लाख  की ट्रांजेक्शन का होना पाया गया है जिनके द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में सैकडों लोगों के साथ ऐसी घटनाएं कारित कर लाखों रूपये की ट्रांजेक्शन कर आर्थिक लाभ कमाया जा चुका है।

पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में साइबर अपराध एवं अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना साइबर काइम व पिलखुवा पुलिस ने बैंक के अधिकारी/कर्मचारी बनकर कॉल करके भोले-भाले लोगों को गिफ्ट वाउचर/बोनस देने के नाम पर अपनी बातों में फंसाकर क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी धोखाधड़ी से प्राप्त कर ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करते हुए।

जिनके कब्जे से 18000/- रुपये एक आईफोन सहित 05 मोबाइल, लैपटॉप, रसीदें एवं रजिस्टर बरामद उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराध करने का तरीका नया 

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ करने पर बताया गया कि हम दोनों मिलकर AUHELPDESK.NET व POINTSREDEEM.ONLINE साइट बनवा रखी है, हम दोनों लोगों के CREDIT CARD नम्बर व मोबाइल नम्बर का डाटा प्राप्त कर AU SMALL FINANACE BANK के कर्मचारी बनकर लोगों को CPP प्लान एक्टीवेट या डिएक्टीवेट कराने व REWARDS POINTS के लिये अपनी बातों में फंसाकर उनसे AUHELPDESK.NET बेवसाइट पर उनके केडिट कार्ड, जन्मतिथि व ओटीपी की जानकारी SUBMIT करा लेते हैं तथा उक्त बेवसाइट पर सबमिट की गई डिटेल हमारे पास आ जाती है उस डिटेल को लेकर हम लोग अलग-अलग NOBROKER खातों में केडिट कार्ड से धनराशि को फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर निकाल लेते हैं, धोखाधडी से निकाली गयी धनराशि हम लोग आपस में बांट लेते हैं।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment