थाना – पिलखुवा
दिनांक 23.02.2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
जनपद हापुड़
तीन शातिर चोरी करने वाले अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
थाना पिलखुवा पुलिस ने चोरी का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से चोरी के 12 जोडी सफेद धातु के बिछिया, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, लोहे की एक अलमारी व घटना में प्रयुक्त लोहे की एक सब्बल बरामद।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोर/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा थाने के मु0अ0सं0 29/2024 धारा 457,380 भादवि का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों को सीटीए फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से चोरी के 12 जोडी सफेद धातु के बिछिया, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, लोहे की एक अलमारी व घटना में प्रयुक्त लोहे की एक सब्बल बरामद हुई है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।


हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




