जनपद हापुड़
दिनाक:24/02/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस ने दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार जिनके कब्जे से चोरी के 8 मोबाइल बरामद।
जनपद हापुड़ में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशों के अनुसार चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कपूरपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से चोरी के 08 मोबाइल, अवैध असलहा व एक डिस्कवर मोटर साइकिल बरामद की गई।
कपूरपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक रामू कुमार और टीम ने सनी पुत्र सुरेश पाल और पिंटू पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम चितौली थाना हाफिजपुर हापुड़ को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाही करते हुए न्यायालय मे पेस किया गया।

कपुरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने कहा कि अपराधिक प्रवृत्ति वालों को बक्सा नहीं जाएगा ।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।




