दिनाक:24/02/2024
रिपोर्ट by: इरशाद सैफी
एडिट by: शराफत सैफी
योगी सरकार का बड़ा फैसला विरोध को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा हुई रद्द।
पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले को लेकर लखनऊ की सड़कों पर 2 दिन से उतरे हुए युवाओं के भारी विरोध के बाद योगी सरकार ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2023 को रद्द कर दिया है पुलिस विभाग की इस सबसे बड़ी भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए यूपी सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स के साथ ही जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन को व्यवस्थित किया था।

बावजूद इसके परीक्षा का पेपर परीक्षा से 8 घंटे पहले ही लीक हो गया और बाजार में रेवड़ी के भाव खूब बिका।इसके विरोध में पिछले दो दिन से युवा लखनऊ में सड़क पर उतरे हुए थे इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं की मेहनत और परीक्षा की सुचिता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी अब यह परीक्षा आगामी 6 माह के भीतर करने की बात कही गई है।

इस पेपर लीक प्रकरण की विशेष बात यह भी रही कि यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लगातार पेपर लीक होने से इनकार कर रहे हैं। इसके पीछे वह अखिलेश यादव को देखते आ रहे थे अब सीएम योगी ने इसे निरस्त कर दिया है।सोशल मीडिया पर यह सवाल ट्रेन्ड कर रहा है कि जब यह पेपर लीक ही नहीं हुआ (केशव प्रसाद मौर्य) के मुताबिक तो इस परीक्षा को रद्द क्यों किया गया है विपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अखिलेश यादव पेपर लीक को लेकर योगी सरकार पर हमलावर रहे हैं ।

इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी 6 माह में पूर्ण सुचिता के साथ यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।पेपर लीक करने के मामले में जो भी लोग हैं जिन्होंने इस कार्य को अंजाम दिया है इसमें कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं ।जबकि अन्य की तलाश जारी है।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




