दिनाक:25/02/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
दादा दादी व नाना नानी से स्कूल में मिलकर झूम उठे जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी।
JMS world School Hapur में रविवार को ग्रैंडपेरेंट्स डे तथा हाउस क्लोजिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे मना कर विद्यार्थियों के मन में उनके दादा-दादी व नाना नानी के प्रति सम्मान , प्यार तथा भावनाओं को जताने का का निराला अंदाज दिखाया।

कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम में पहुंचे दादा दादी नाना नानी के साथ विद्यालय प्रबंधक श्री राकेश सिंहल उप प्रबंधक डॉ हिमांशु सिंहल स्कूल निदेशक डॉ आयुष सिंघल सचिव डॉ रोहन सिंघल तथा विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ निधि मलिक ने सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा हवा में ग़ुब्बारे छोड़कर की ।

कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों के लिए विशेष मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम कर उनका मन मोह लिया । हाउस क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान स्कूल के चारों हाउस ने अपने भारत के विभिन्न विभिन्न राज्यों की झलक अपने विद्यालय प्रांगण में दिखाने का बेहतरीन प्रयास किया जिसमें हार्मनी हाउस ने गुजरात विजडम हाउस ने पंजाब पैशन हाउस ने राजस्थान तथा ऑप्टिमाइज्म हाउस ने तमिल राज्य की झांकी प्रस्तुत की। आये हुए सभी अतिथि गणों ने सभी राज्यों को देखा सराहा तथा आनंद लिया।

हाउस कम्पटीशन में हार्मनी हाउस प्रथम स्थान पर रहा विजडम हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा पैशन तृतीय तथा ऑप्टिमाइज्म हाउस चौथे स्थान पर रहे। सभी हाउस कॉर्डिनेटर्स की सराहना पुरस्कार राशि विद्यालय प्रबंधन द्वारा दी गई ।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




