रिपोर्ट / नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म )
संभल के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। लंबी बीमारी से पीड़ित सांसद ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। लोकसभा चुनाव से पहले सपा और अखिलेश यादव के लिए ये एक बड़ा झटका है।
उत्तर प्रदेश मुरादाबाद : संभल के सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। 93 साल की उम्र में शफीकुर्रहमान बर्क़ का निधन मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में हुआ। शफीकुर्रहमान बर्क़ सबसे बुज़र्ग सांसद थे। मुरादाबाद स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज जारी था जहां उन्होंने मंगलवार को आखिरी सांस ली।
फरवरी महीने के शुरुआत में सासंद को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। उसी समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। लगभग एक महीने से चल रहे इलाज से भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार को उनका निधन हो गया।

डॉक्टरों का कहना है कि उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। उनकी पोती डॉक्टर हैं जिनकी देख-रेख में उनका इलाज जारी था।लोकसभा चुनाव से पहले दिग्गज नेता और सांसद के निधन से सपा और अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। निधन की खबर के बाद से ही सपा में शोक की लहर है। बता दें कि डॉ शफीकुर्रहमान बर्क़ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशी भी बनाए गए थे।




