जिला हापुड़
दिनाक:01/03/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा आज श्री रघुनाथ मंदिर कबाड़ी बाजार,हापुड़ में धूमधाम से होली महोत्सव का दूसरा कार्यक्रम मनाया गया जिसका शुभारम्भ मिडिया प्रभारी पंडित सर्वेश तिवारी द्वारा पूजन तथा पदाधिकारीयों द्वारा सुन्दरकाण्ड से हुआ।

उसके बाद बाद जहां परामर्श बोर्ड विद्वान पंडित संतोष तिवारी के द्वारा गाये हुए भजन से वातावरण भक्तिमय हुआ वही उपाध्यक्ष आदित्य भारद्वाज के द्वारा गाये होली गीत से माहौल रंगमय हो गया गया सभी के लिए भोजन प्रसाद की सुन्दर व्यवस्था रही इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले ने कहा कि होली से पूर्व तक जितने भी महासभा विद्वानों का जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगाँठ आएगा सभी पर होली महोत्सव का कार्यक्रम पूजन,भजन व होली गीत के साथ महासभा द्वारा आयोजित होगा ।

इससे आपसी सौहार्द बढ़ेगा तथा बच्चों को भी अपने धर्म व संस्कृति से जुड़ाव होगा कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पंडित ब्रजेश कौशिक,परामर्श बोर्ड विद्वान पंडित ऋषिदेवकौशिक,महामंत्री अनिशा सोनी पाण्डेय,कोषाध्यक्ष पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, लेखानिरीक्षक पंडित देवी प्रसाद तिवारी ,पंडित करुण शर्मा, पंडित अजय तिवारी,पंडित शैलेन्द्र अवस्थी,एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, पंडित जगदंबा शर्मा,अरुण अग्रवाल, अर्चित सिंघल, मनी अग्रवाल, विकास अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, विकास शर्मा,पंडित राकेश शर्मा, शान्ति तिवारी, पिंकी, सावित्री, सुभाष गर्ग, संजय अग्रवाल आदि सम्मिलित रहे।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




