थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार।

SHARE:

थाना – गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ 

दिनांक:- 02-03-2024

रिपोर्ट: शराफत सैफी 

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे/निशानदेही पर चोरी के 11 दुपहिया वाहन (10 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी) एवं 02 मोटरसाइकिल के पार्टस (इंजन, हैण्डिल व साईलेन्सर आदि) बरामद गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं जिनके विरूद्ध जनपद हापुड़ व मेरठ में वाहन चोरी के करीब आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण एनसीआर क्षेत्र व अन्य जनपदों से वाहनों को चोरी कर वाहनों की नम्बर प्लेट बदलकर उन्हे गिरफ्तार अभियुक्त रोहित जो मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान करता है, की मदद से वाहनों के पार्ट्स को अलग-अलग कर बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे ।

पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए।

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे/निशानदेही पर चोरी के 11 दुपहिया वाहन (10 मोटर साइकिल व 01 स्कूटी) एवं 02 मोटरसाइकिल के पार्टस (इंजन, हैण्डिल व साईलेन्सर आदि) बरामद हुए हैं।उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिमविधिक कार्यवाही की जा रही है।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More