भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत हुई इस दौरान 14 मार्च को दिल्ली जाने के लिए हुई विशेष चर्चा कर रणनीति बनाई।

SHARE:

दिनाक:10/03/2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत हुई इस दौरान 14 मार्च को दिल्ली जाने के लिए हुई विशेष चर्चा कर रणनीति बनाई। पँचायत के दौरान पूर्व दिवंगत मुख्य महासचिव इस्तेकार अली और जिला कोषाअध्य्क्ष मुबारक अली समेत की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत रखा गया। वही तेजी के साथ हो रहे संगठन विस्तार को लेकर एनसीआर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी हापुड़ परवीन मलिक के द्वारा टोपी पहनाकर नए साथियों का स्वागत कर उनका हौसला अफजाई किया जिसमें कुलदीप त्यागी,मुंतजिर,नफीस अहमद,सुहेल,सुरेश चंद,मॉन्टी,शारुख, जाकिर ,ताहिर फिरदौस खातून समेत का सम्मान किया गया।

हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर में स्थित कैंप कार्यालय पर आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक पंचायत हुई जिसकी अध्यक्षता ताहिर खां देहपा और संचालन महिपाल सिंह उर्फ गुजराल ने किया। मासिक पंचायत के दौरान जिला प्रवक्ता कुवंर खुशनूद उर्फ जूनियर ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर आगामी 14 मार्च को दिल्ली चलने के लिए कड़ी मेहनत कर एक जुट होकर हज़ारों की संख्या में चलना है।एनसीआर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More