जनपद हापुड़ पुलिस
दिनांक 11.03.2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
हापुड़ पुलिस ने वारन्टी वांछित अभियुक्तों की धड़पकड़ हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन ऑल आउट अभियान के अन्तर्गत 50 वारन्टी व 14 वांछित अभियुक्तों कुल 64 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।
पुलिस ने कार्यवाही करते हुए।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी /वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन ऑल आउट अभियान” के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 50 वारन्टी व 14 वांछित अभियुक्तों कुल 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट :थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वारन्टी धर्म सिंह, जो वर्ष 2021 में
तिहाड जेल से पैरोल पर आया था, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा मु0अ0सं0 460/2001 धारा 302,364ए 120बी 34 भादवि में आजीवन कारावास व 2 लाख रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया था। उक्त वारण्टी वर्ष 2021 से लगातार पैरोल जम्प कर फरार चल रहा था।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




