दिनाक:14/03/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
हापुड़ रेलवे रोड स्थित आरके प्लाजा में हुई दक्षिण मंडल की बूथ प्रबंधन बैठक।
इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व महापौर सहारनपुर में लोकसभा प्रभारी संजीव वालिया ने कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है अंतिम वोट बनने का अवसर भी अब समाप्त हो चुका है परंतु फॉर्म 12डी जिसमें 80 वर्ष व 50% से अधिक दिव्यांग जनों को चिन्हित करके उनका फार्म भरवाना है तथा व साइट पर अपलोड हो उसके लिए अधिसूचना जारी होने के 5 दिन का समय रहेगा, बीएलओ इस कार्य को करेंगे इस कार्य को गंभीरता से करते हुए हमें सभी वरिष्ठ जनों व दिव्यांग जनों की चिंता करते हुए उनका वोट शत प्रतिशत पड़े इस दिशा में कार्य करना है।

मेरठ शहर के पूर्व प्रत्याशी व लोकसभा संयोजक कमल दत्त शर्मा ने कहा कि आज पूरा देश चुनावी मोड में है और हमें जन-जन तक सरकार द्वारा किए गए कार्यों को अधिक से अधिक घर-घर जाकर बताना है और सरकार का आगे आने वाले समय में क्या संकल्प है देश अब किस दिशा में जाना वाला है उसको भी हमें बताना होगा लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हम सभी को यह समझ लेना चाहिए कि हमारा प्रत्याशी केवल कमल का फूल है कमल के फूल के लिए ही हमको वोट मंगानी है और मोदी जी विश्व केसर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं।

यह बात आज पूरे विश्व में गूंज रही है आज विश्व का कोई भी देश ऐसा अछूता नहीं रहा है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का प्रभाव ना हो या वह भारत को एक उभरता हुआ विकसित राष्ट्र के रूप में ना देख रहा हो इस अवसर पर विधायक विजयपाल आडती मानसिंह गोस्वामी विकास अग्रवाल संजय त्यागी श्याम इंद्र त्यागी मोहन सिंह सुधीर अग्रवाल विनोद गुप्ता सुनील वर्मा महेश तोमर सोनू गर्ग उमेश गर्ग राखी शर्मा आशी सोमानी तेजवीर सिंह नरेश गूजर महिपाल सिंह वैभव आर्य पुष्कर त्यागी कैलाश वर्मा शशांक गुप्ता इंद्रजीत भुर्जी सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




