हापुड़ थाना सिम्भावली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

SHARE:

थाना – सिम्भावली

दिनांक 17-03-2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

हापुड़ थाना सिम्भावली पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे/निशानदेही पर 20 अवैध तमन्चे, 02 अर्धनिर्मित तमन्चे, (कुल-22 अवैध असलहा) व 05 जिन्दा कारतूस एवं अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद।गिरफ्तार अभियुक्त अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध शस्त्रों को बनाकर डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को करता था सप्लाई। गिरफ्तार अभियुक्त प्रत्येक अवैध तमंचे को 5-7 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।

गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना सिम्भावली पर हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित 03 अभियोग पंजीकृत हैं।

पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा महोदय के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र बनाने/बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे/निशानदेही पर 20 अवैध तमन्चे, 02 अर्धनिर्मित तमन्चे, (कुल-22 अवैध असलहा) व 05 जिन्दा कारतूस एवं अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए हैं।उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिम्भावली पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी का स्थानः- डिबाई नहर पुल के पास पुरानी पानी की चक्की का खंडहर ।

बरामदगी का विवरण।

20 अवैध तमन्वे 315 बोर।

02 अर्धनिर्मित तमन्चे ।

अवैध शस्त्र बनाने में प्रयुक्त उपकरणः- (06 नाल देशी तमंचा, 02 पेचकस, 01 पिलास, 01 संडासी, 02 छोटी बड़ी रेतिया, 02 सुम्मी, 02 छैनी, 01 लोहा काटने की आरी व 03 लोहा काटने की पत्ती, 02 लोहे की हथौड़ी, 04 स्प्रिंग, 09 लोहे की कील, 01 लोहे की प्लेट, 02 लोहे की पत्ती, 03 लोहे की रिपिट, 01 लोहे की बीट, 01 लकड़ी की चाप, 02 रेगमार कागज 01 इमरजेंसी प्रकाश लाइट आदि)।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More