राशन की दुकान का सर्वर डाउन होने से कार्ड धारकों को हुई बड़ी परेशानी।

SHARE:

दिनाक:19/03/2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

सर्वर बना राशन डीलर व कार्डधारको की जान का जनजाल 

हापुड़ जनपद में सर्वर की समस्या का राशन डीलर व कार्डधारकों की जान का जनजाल बन गया है तथा कार्डधारकों द्वारा अपना रोजमर्रा के कार्य व मजदूरी छोड़कर राशन दुकानों के चक्कर लगा रहें है। परन्तु सर्वर की समस्या होने के कारण कार्डधारक राशन से वंचित हो रहे है। जिससे कार्डधारको के होली व रमजान के त्यौहार फीके होते नजर आ रहें है। सर्वर की समस्या से उचित दर विके्रताओं द्वारा आय दिन उच्चधिकारियों व क्षेत्र के माननीय विधायक जी को भी अवगत कराया जा रहा है। लेकिन सर्वर की समस्या का कोई समाधान निकलता नजर नही आ रहा है। जिससे राशन विक्रेताओं को कार्डधारको के गुस्से व गाली-गलौच का सामना करना पड़ रहा है।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

 

Leave a Comment

Read More