थाना – गढ़मुक्तेश्वर
दिनांक-20-03-2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान 07 पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में कैंटर गाड़ी में क्रूरता पूर्वक लदे पशु बरामद।
जनपद हापुड़ की पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान/तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 07 पशु तस्करों को एनएच 09 टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से भारी मात्रा में कैंटर गाड़ी में क्रूरतापूर्वक लदे पशु बरामद हुए हैं।
उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता
1. जाहिद पुत्र शहीद निवासी ग्राम तोडी थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद।
2. बिलाल पुत्र नबाव निवासी मोहल्ला करीमपुरा कस्बा व थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
3. हसीन पुत्र मुकीम निवासी मोहल्ला करीमपुरा कस्बा व थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
4. शाबिर पुत्र इस्लाम निवासी गण मौहल्ला मोती कालोनी सिकन्दर गेट थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
5. लुकमान पुत्र ईशु निवासी मोहल्ला मोती कालोनी सिकन्दर गेट थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
6. शोएब पुत्र नाजिम निवासी मोहल्ला मोती कालोनी सिकन्दर गेट थाना हापुड नगर जनपद हापुड।
7. आसिफ पुत्र मुर्शरफ निवासी मोहल्ला मोती कालोनी सिकन्दर गेट थाना हापुड नगर जनपद हापुड़
अपराधियों से मिला सामान ।
कैंटर गाड़ी नं0 यू0पी0 14 एम टी 2084 में क्रूरता पूर्वक भरे 87 पशु (जिनमें 07 पशु मृत अवस्था में)।
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।






