Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » Uncategorized » आंध्र प्रदेश: चुनाव प्रचार के दौरान सीएम जगन मोहन रेड्डी पर फेंका गया पत्थर, घायल हुए रेड्डी आँख बाल बाल बची।

आंध्र प्रदेश: चुनाव प्रचार के दौरान सीएम जगन मोहन रेड्डी पर फेंका गया पत्थर, घायल हुए रेड्डी आँख बाल बाल बची।

रिपोर्ट / नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म )

 

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख एक बस में प्रचार कर रहे थे। पत्थर मुख्यमंत्री की बाईं भौंह पर लगा, जिससे उनकी आंख बाल-बाल बच गई। रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्हें दो टांके लगे हैं।

 

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी चुनाव प्रचार के दौरान पत्थरबाजी में घायल हो गए हैं। वे विजयवाड़ा में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनको पत्थर फेंककर मारा। पत्थर की चपेट में आने से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री घायल हो गए। उनकी आंख के पास चोट लगी है।  वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख जगन मोहन रेड्डी एक बस में प्रचार कर रहे थे। पत्थर मुख्यमंत्री की बाईं भौंह के थोड़ा ऊपर पर लगा है, जिससे उनकी आंख बाल-बाल बच गई। रिपोर्टों में कहा गया है कि उन्हें दो टांके लगाने पड़ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पत्थर पास के एक स्कूल से फेंका गया था। वाईएसआरसीपी के एक सदस्य ने कहा, “हमला टीडीपी गठबंधन की साजिश है। (टीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री) चंद्रबाबू नायडू की घबराहट दिख रही है।”

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक बयान में कहा गया, “पत्थर सीएम को तब लगा जब वह विजयवाड़ा के सिंह नगर में विवेकानन्द स्कूल सेंटर में भीड़ से मुखातिब हो रहे थे।” पत्थर बहुत तेज रफ्तार से रेड्डी को लगा। अधिकारियों को संदेह है कि इसे गुलेल से छोड़ा गया होगा। मुख्यमंत्री पर उस समय हमला किया गया जब वह बस के ऊपर से लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

बता दें कि जगन ने मार्च में अपनी पार्टी के चुनाव अभियान के हिस्से के रूप में बस यात्रा मेमंथा सिद्धम (हम सब तैयार हैं) शुरू की थी। 21 दिवसीय बस यात्रा का उद्देश्य सभी जिलों को कवर करना है। राज्य में इस साल लोकसभा के साथ ही विधानसभा के चुनाव भी होंगे। भाजपा ने तेलुगु देशम (TDP) और जनसेना पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket