Salman khan के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुबह 5:00 बजे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पुलिस जांच में जुटी सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार आए सामने।

SHARE:

दिनाक:14/अप्रैल/2024

मुंबई न्यूज़ 

मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर आज ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। पुलिस के मुताबिक करीब 5 बजे बांद्रा स्थित सलमान खान के आवास के बाहर 3 राउंड फायरिंग की गई है।सलमान खान के मुंबई स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में सुबह 5:00 बजे हुई ताबड़तोड़ फायरिंग पुलिस जांच में जुटी सीसीटीवी कैमरे में बाइक हमलवारों के बारे में जांच अभी चल रही है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग कई बार सलमान को धमकी दे चुका है।सुबह करीब 5 बजे सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग 2 अज्ञात लोगों ने की फायरिंग पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है

सलमान खान के स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई है, 2 बाइक सवारों ने सुबह-सुबह आकर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाईं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से 2 बार सलमान को धमकी मिल चुकी है.सलमान खान, बॉलीवुड के दबंग एक्टर. इनके घर के बाहर रविवार, 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे फायरिंग हुई है. एक्टर के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो अनजान शख्स ने कई राउंड फायरिंग की. मुंबई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है

सलमान खान को किससे खतरा?

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बार-बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है. साल 2023 में एक कथित टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस ने कहा था कि सलमान ने बिश्नोई समाज का अपमान किया है. और वो उनसे बदला लेना चाहता है. उसने कहा कि सलमान को मारना उसके जीवन का मकसद है. बचपन से उसके मन में सलमान को लेकर गुस्सा भरा हुआ है. सलमान का नाम 1998 के ब्लैकबक केस में शामिल था. उसी वजह से लॉरेंस उन्हें मारना चाहता है.

पहले भी 18 मार्च, 2023 को सलमान के एक सहयोगी को धमकी भरा ई-मेल मिला था. लिखा कि गोल्डी बराड़ सलमान से बात कर के मैटर क्लोज़ करना चाहता है. अभी टाइम रहते इंफॉर्म कर दिया है. अगली बार झटका देखने को मिलेगा. इस मेल के बाद पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ केस रजिस्टर किया. सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई.(सोर्स ऑफ़ सोशल मीडया प्लेटफॉर्म)

Leave a Comment

Read More