दिनाक:16/04/2024
हैदराबाद न्यूज़
आपने कभी AC हेलमेट देखा है, नहीं न…तो देख लीजिए। कानपुर की ट्रैफिक पुलिस धूप से बचने के लिए एसी हेलमेट लगा रही है…।आपने कभी AC हेलमेट देखा है हैदराबाद की कंपनी ने बनाया है कानपुर पुलिस पर ट्रायल चल रहा है।
डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह ने बताया कि कई घंटे तक लगातार कड़ी धूप में सिपाही चौराहों पर ड्यूटी करते हैं। जिससे अक्सर उनकी तबियत खराब हो जाती है। इसको देखते हुए शहर के 6 चौराहों पर ट्रैफिक ड्यूटी करने वाले सिपाहियों को एसी कैप दी गई है। प्रयोग सफल होने पर अन्य चौराहों पर भी ट्रैफिक सिपाहियों को कैप दी जाएगी। जिस तरह से तापमान लगातार तेजी से बढ़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही लगातार कड़ी धूप में कई घंटे तक खड़े रहकर काम करते हैं। एसी कैप से कड़ी धूप में ट्रैफिक सिपाहियों को थोड़ी राहत मिल सकेगी।
स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।(सोर्स ऑफ़ सोशल मीडिया)




