अवैध शस्त्रों को बनाकर डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को करता था सप्लाई ।

SHARE:

थाना – बहादुरगढ़

दिनांक 16-04-2024

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।जिसके कब्जे/निशानदेही पर 14 बने-अधबने अवैध तमन्वे, जिन्दा व खोखा कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद ।गिरफ्तार अभियुक्त अवैध शस्त्रों को बनाकर, डिमाण्ड आने पर अपराधी किस्म के लोगों को करता था सप्लाई ।गिरफ्तार अभियुक्त प्रत्येक अवैध तमंचे को 5-7 हजार रूपये में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था।

पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा महोदय के निर्देशन में जनपद में अवैध शस्त्र बनाने/बेचने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अभियुक्त को ग्राम चित्तौड़ा की ओर जाने वाली नहर की पटरी पर खाली पडे खण्डर से गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे/निशानदेही पर 14 बने-अधबने अवैध तमन्चे, जिन्दा व खोखा कारतूस तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।

उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बहादुरगढ़ पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अपराधी से बरामदगी का विवरण कुछ इस प्रकार।

08 अवैध तमन्चे 315 बोर।

06 अर्धनिर्मित अवैध तमंचे ।

06 नाल ।

02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस ।

अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण (01 हथोडी, 01 सडासी, 01 लोहे की चादर, 02 प्ला 02 रेती, 03 छैनी, 01 सुम्मी, 02 पेचकस, 01 आरी मय ब्लेड, ठिया (05 किग्रा० लोहे का बाब 01 लोहा काटने का कटर, 01 धौकनी (भट्टी सुलगाने वाला पंखा), 01 लाइट आदि)।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।

Leave a Comment

Read More