दिनाक:18/04/2024
रिपोर्ट by: शराफत सैफी
हापुड़ मेरठ लोकसभा के पर्यवेंक्षक गिरिजा शंकर ने की बीजेपी को वोट करने की अपील।
आज विष्णु प्लाजा रेलवे रोड के मीटिंग हॉल में अधिवक्ता परिषद हापुड़ जिला की बैठक की गयी जिसमे हापुड़ मेरठ लोकसभा सीट से बीजेपी पर्यवेक्षक श्री गिरिजा शंकर जी ने सभी अधिवक्ताओ से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की व अधिवक्ताओ की जो मांग है उनको माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष रख कर पूर्ण कराने का भरोसा दिलाया l
बैठक का संचालन श्री पवन सैनी जी नगर कार्यवाहक आरएसएस द्वारा किया गया l बैठक में मुख्य रूप से डॉo श्री विपिन गुप्ता जी प्रान्त अध्यक्ष अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ,श्री शंकर सैनी प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद, श्री चरण सिंह त्यागी जिलाध्यक्ष अधिवक्ता परिषद हापुड़, ने अपने विचार व्यक्त किये l
बैठक का आयोजन विष्णु प्लाजा वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ श्री अनिल जैन,सचिव श्री नितिन गोयल, कोषाध्यक्ष डॉ श्री शशांक गर्ग द्वारा विष्णु प्लाजा मीटिंग हॉल में किया गया l
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




