दिनाक:01/05/2024
रिपोर्ट by शराफत सैफी
JMS group of institutions Hapur के माननीय मैनेजमेंट डायरेक्टर जनरल प्राध्यापकों स्टाफ व छात्र छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर रक्तदान करने में हिस्सा लिया।
हापुड़ में स्थित JMS group of institutions Hapur के तत्वावधान में दिनांक 01-05-2024 को प्रातः 10 बजे बी. ब्लॉक के सभागार में रोटरी क्लब ऑफ़ हापुड़ सेंट्रल के द्वारा JMS group में ब्लड कैंप का आयोजन किया गया। ब्लड कैंप के आयोजन के अवसर पर संस्थान के माननीय मैनेजमेंट डॉ आयुष सिंघल, प्रबंध निदेशक एवं सचिव डॉ रोहन सिंघल ने संस्थान में पधारे हापुड़ जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील त्यागी का बतौर मुख्य अतिथि पुष्पगुच्छ देकर समान्नित किया। जनपद के CMO डॉ सुनील त्यागी जी ने संस्थान में अध्यनरत सभी छात्र छात्राओ को स्वास्थय सम्बन्धी जानकारी देते हुए नई नई टिप्स दी।
ब्लड कैंप के आयोजन अवसर पर संश्थान के माननीय मैनेजमेंट डॉ आयुष सिंघल, प्रबंध निदेशक, सचिव डॉ रोहन सिंघल प्रोफेसर(डॉ) सुभाष गौतम, डायरेक्टर जनरल आदि ने रोटरी क्लब ऑफ़ हापुड़ सेंट्रल के अध्यक्ष RTN विनीत अग्रवाल, सचिव RTN राजीव जिंदल, कोषाध्यक्ष RTN डॉ अशोक ग्रोवर तथा चेयरमैन RTN सुनील बत्रा एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रो पवन गर्ग जी तथा सभी टीम सदस्यों का JMS group of institutions Hapur में स्वागत किया। 
यह जानकारी देते हुए संसथान के प्रबंध निदेशक, डॉ आयुष सिंघल ने बताया की JMS परिवार सामाजिक सेवा को हमेशा प्राथमिकता देता हैं। संसथान में अध्यनरत सभी प्रोग्राम्स बी.बी.ए ,बी सी ए एल, बी टेक एवं पॉलिटेक्निक, बी0 ए, फार्मेसी, इंजीनियरिंग, साइंस व कॉमर्स के छात्र छात्राओ प्राध्यापकों व स्टाफ ने 100 से अधिक यूनिट ब्लड डोनेट किया। JMS group के सचिव डॉ रोहन सिंघल ने बताया की रक्तदान करना नया रक्त बनने व अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता हैं। 
डॉ सिंघल ने रक्तदान करने वाले अधिकारियो, छात्र-छात्राओ, प्राध्यापकों व स्टाफ को प्रमाण पत्र के साथ एक वर्ष वैधता का कार्ड प्रदान करने पर छात्र छात्राओ को अवगत कराया की भविष्य में रक्तदाता के परिजनों को आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध करने की गारंटी दी जाती हैं। तथा रोटरी क्लब के अध्यक्ष RTN विनीत अग्रवाल ने बताया कि आगे भी संस्थान में ऐसे ही छात्र छात्राओं के लिए स्वास्थ्य सम्बन्धी कार्यक्रम करते रहेंगे जिससे बच्चों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
संश्थान के मैनेजर गौरव शर्मा का सराहनीय योगदान रहा। संश्थान के प्राचार्य, डीन तथा सभी प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर्स का कैंप लगवाने में भरपूर सहयोग रहा। के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर (डॉ) सुभाष गौतम ने अंत में रोटरी क्लब ऑफ़ हापुड़ सेंट्रल को धन्यवाद देते हुए कहा कि संस्थान में अध्यनरत छात्राओ को और महिला प्राध्यापिकाओं व् स्टाफ जिनका हीमोग्लोबिन कम है ऐसे सभी छात्राओ को और महिला प्राध्यापिकाओं को निशुल्क दवाईया तथा उचित परामर्श CMO डॉ सुनील त्यागी जी एवं रोटरी क्लब ऑफ़ हापुड़ सेंट्रल की टीम के द्वारा मानव हित में आज JMS group में देना एक वास्तव में एक बड़ी पहल है।
⁹
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




