जनपद हापुड़
दिनांक 11-05-2024
रिपोर्ट जगदीश माकन
पूरा मामला है हापुड़ अतरपुरा चोपड़ा गुरुद्वारा का लगभग 8:00 बजे थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के अतरपुरा गुरुद्वारे में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर आपस में कहा सुनी हुई हापुड़ के गुरुद्वारे में मामूली बात को लेकर हुए विवाद में हुई धक्का मुक्की में एक की मौत। अतरपुरा गुरुद्वारे में प्रचलित निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति (जसपाल सिंह) का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिन्हें अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया है। मृत्यु के कारण के संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है व शव का परीक्षण करने वाले चिकित्सक द्वारा कोई बाह्य चोट ना होना बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार…
वहा मौजूद लोगों के अनुसार वकील सरपपाल सिंह ने गाली गलौज करते हुए सेवादार को धक्का दे दिया, जिससे उनका सिर जमीन पर लग गया।आनन फानन में घायल सेवादार जसपाल सिंह को देवनन्दी अस्पताल में ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से संगत में हड़कंप मच गया। आरोपी वकील घटनास्थल से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और शव को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी। उधर परिजनों ने वकील पर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। जसपाल सिंह के परिजनों ने बताया कि अतरपुरा चौपला स्थित गुरुद्वारे में निर्माण कार्य चल रहा है। जसपाल सिंह के भाई कमलजीत सिंह उर्फ मिंटू शनिवार शाम मजदूरों को निर्माण के संबंध में कुछ समझा रहे थे। इसी दौरान पेशे से अधिवक्ता आरोपी यहां पहुंचा और उनका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई होते देख यहां मौजूद जसपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और अधिवक्ता को समझाने का प्रयास किया।
आरोप है कि जसपाल सिंह ने बुजुर्ग जसपाल सिंह को धक्का दे दिया। इस दौरान उनका सिर नीचे फर्श में लगा। गंभीर रूप से घायल जसपाल सिंह को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद कोतवाल नीरज कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
⁹
हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




