उत्तर प्रदेश हापुड़: हापुड़ में बड़ा हादसा, डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी साइड पर ट्रक से भिड़ गई कार; छह लोगों की मौत।

SHARE:

रिपोर्ट / नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म) 

हादसा इतना भयंकर था कि कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफरातफरी के बीच देर रात तक मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा था।

 

उत्तर प्रदेश हापुड़ : दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सोमवार देर रात भयानक हादसे में गाजियाबाद नंबर की कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ से सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफरातफरी के बीच देर रात तक मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा था।

हादसा सोमवार देर रात करीब 12 बजे दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर थाना गढ़मुक्तेश्वर के अल्लाबख्शपुर गांव के पास हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार नीले रंग की एक्सएल-6 कार (यूपी 14 ईजेड 2131) दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढ़ते हुए दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से जा टकराई। आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में कार सवार सभी लोग बुरी तरह कार के भीतर फंस गए।

आस पास मौजूद लोगों ने किसी तरह कार में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया मगर तब तक छह लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। हादसे के बाद भयभीत चालक और क्लीनर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

हादसे के बाद भयानक मंजर, खून से लाल हुई सड़क
आधी रात हुए दर्दनाक हादसे के बाद हर तरफ बेहद दर्दनाक मंजर था। हादसे की जगह सड़क खून से लाल हो चुकी थी। कार सवार छह लोगों मौके पर ही मौत की नींद सो गए वहीं दो को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया था। हादसे के बाद चारों तरफ अफरातफरी का आलम था। हाईवे पर लंबा जाम लगने से लोग जहां के तहां फंस गए।

सम्पर्क सूत्र : 9935597757, 9839713287, 9454253058

नेशनल हाईवे पर गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाहबख्शपुर के समीप मुरादाबाद की तरफ जा रही कार अचानक डिवाडर तोड़कर हाईवे पर दूसरी तरफ पहुंच गई। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के ब्रेक लगने से पहले ही कार सीधे ट्रक से टकरा गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी की कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे की तेज आवास सुनकर और जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान नवरत्न प्रजापति, नवरत्न पाल, नाजिम सिखेड़ा, सलमान इरशाद कुरैशी समेत सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य में जुड़ गए।

नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप होने से लग गया जाम
डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा में जा रहे ट्रक से कर की भिड़ंत होने की इस घटना में छह युवकों की मौके पर ही मौत और दो अन्य की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बाद दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर सैकड़ो ग्रामीणों समेत बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुड़ गई। जिसके चलते नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप होने से जाम की स्थिति बन गई। बस ट्रक और निजी वाहनों से इधर-उधर जा रहे हजारों राहगीरों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। महिला रोगी बच्चे और बुजुर्ग इस दौरान खाने पीने की चीजों के लिए तरसते दिखाई दिए।

अगले पहिए का पंक्चर लील गया छह लोगों की जान
दिल्ली लखनऊ हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रही कार के अगले पहिए में पंचर होने से छह लोगों की जान चली गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में पंक्चर के कारण अनियंत्रित होने से ही हादसा हुआ है। हादसे का शिकार हुई कार में गाजियाबाद की तरफ से आठ व्यक्ति मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे। पुलिस के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर इलाके में कार के अगले पहिए में अचानक हुए पंचर से कार अनियंत्रित हो गई। इसके चलते कार डिवाइडर पर चढ़कर हाईवे पर दूसरी तरफ पहुंच गई। इसी दौरान सामने से आर रहे ट्रक से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। रात 100 बजे तक भी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसीपी राजकुमार अग्रवाल ने बताया की कर के अगले पहिए में पंचर के कारण ही कार का संतुलन बिगड़ा और कार डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ पहुंच गई।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से लोगों को बाहर निकाला
परंतु कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को बाहर निकल पाना संभव नहीं हो सका। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई, जिसने आनंद फाइनल में सरकारी एंबुलेंस को बुलाकर दो घायलों को गढ़ सीएससी में भिजवा दिया। इसके उपरांत ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत करते हुए क्षतिग्रस्त कार मैं तोड़फोड़ कर उसमें फंसे अन्य छह लोगों को बाहर निकाला। जिन सभी की सिर समेत शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

Leave a Comment

Read More