रिपोर्ट / नाज आलम ( सोर्स एक्स प्लेटफ़ॉर्म )
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार कार टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल।
उत्तर प्रदेश उन्नाव : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार कार टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
औरास थाना क्षेत्र कोइलिया खेड़ा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार भोर पहर दिल्ली से लखनऊ जा रही कार आगे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

Contract/ 9454253059, 9454353058 Any Information,
घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां कन्नौज के तिर्वा के मगौली निवासी कार चालक मारूफ पुत्र इसरत अली और लखनऊ के थाना दुबग्गा के सिकरौरी निवासी लुकमान पुत्र आसिद अली को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथिमक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
Author: starbharatnews24
Post Views: 160




