दिनाक: 05/06/2024
रिपोर्ट by: इरशाद सैफी
एडिट by: शराफत सैफी
हापुड़ – गाजियाबाद लोकसभा सीट पर लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी का रहा कब्जा – नंबरदार इमामुद्दीन खिचरा।
गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता नंबरदार इमामुद्दीन खिचरा ने बताया कि गाजियाबाद की लोकसभा सीट पर लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी का कब्जा बरकरार रहा है और धौलाना विधानसभा से लोकप्रिय विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने जी जान से मेहनत की है जिस कारण से लोकप्रिय सांसद अतुल गर्ग की जीत हुई है और काफी वोटो से जीत हासिल की है इस जीत की खुशी में इमामुद्दीन नंबरदार ने अपनी बैठक पर गांव के लोगों को शरबत और लड्डू बाटकर बधाई दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही लोकप्रिय सांसद अतुल गर्ग के निवास पर जाकर उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा और साथ ही गांव में बुलाकर जोरदार स्वागत किया जाएगा।



स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट।




