Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » मनोरंजन » फिल्मी रही दोनों की लव स्टोरी, ऊषा उत्थुप के दूसरे पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन

फिल्मी रही दोनों की लव स्टोरी, ऊषा उत्थुप के दूसरे पति का दिल का दौरा पड़ने से निधन

गायिका उषा उत्थुप के पति जानी चाको उत्थुप (78) का सोमवार को कोलकाता में निधन हो गया। रात में घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार जानी टीवी देख रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उषा उत्थुप के परिवार में बेटा सनी और बेटी अंजलि हैं। गायिका की ये दूसरी शादी है। सिंगर की बेटी ने भी पिता की मौत की जानकारी शोशळ मीडिया पर साझा की है।

बेटी ने दी मौत की खबर

जानी चाको उत्थुप चाय बागान क्षेत्र में काम करते थे। 70 के दशक की शुरुआत में उनकी मुलाकात उषा से प्रतिष्ठित ट्रिंकस में हुई थी। मंगलवार को कोलकाता में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंजलि उत्थुप ने सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, ‘अप्पा…बहुत जल्दी चले गए…लेकिन आपने जिस तरह से जिया, वह उतना ही स्टाइलिश था…दुनिया के सबसे खूबसूरत आदमी…हम आपसे प्यार करते हैं, एक सच्चे सज्जन और लॉरेन्सियन और बेहतरीन चाय चखने वाले।’

यहां देखें पोस्ट 

 

 

उषा उत्थुप के लोकप्रिय गाने

उषा उत्थुप को इस साल 25 जनवरी को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। गायिका की खोज देव आनंद ने की था, जिन्होंने उन्हें 1971 की अपनी फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। उनके कुछ लोकप्रिय गीतों में ‘हरि ओम हरि’, ‘दोस्तों से प्यार किया’, ‘वन टू चा चा चा’ और कई अन्य शामिल हैं।

रामू अय्यर से हुआ थी पहली शादी

ऊषा ऊत्थुप की पहली शादी रामू अय्यर से हुई थी। मगर इनकी शादी ठीक से चल नहीं सकी। दोनों के बीच शादी के बाद पांच सालों तक कुछ भी ठीक नहीं था। उनके पति उन्हें संगीत के लिए प्रोत्साहित जरूर करते थे, लेकिन दोनों के बीच पति-पत्नी जैसे कोई भी संबंध नहीं थे। एक बार पहले पति के साथ उषा उत्थुप एक इवेंट के लिए कोलकाता गईं, जहां उनकी पहली मुलाकात जानी से हुई। ‘द क्वीन ऑफ इंडियन पॉप: द ऑथराइज्ड बायोग्राफी ऑफ उषा उत्थुप’ में बताया गया कि साल 1969 में ऊषा को ट्रिंकस के साथ तीन हफ्ते तक गाने का एक कॉन्ट्रैक्ट मिला था। इसके लिए ही वो पति के साथ कोलकाता गईं। जानी भी वहां मौजूद थे। रामू और जानी आपस में बात करते थे। सिंगर को अच्छा लगता कि उनके पति के पास कोई दोस्त है।

इस तरह हुई दूसरे पति से मुलाकात

इसके बाद ही जानी ने रामू को चाइनीज रेस्टोरेंट में खाने पर बुलाया। इस मुलाकात के दौरान ही जानी ने रामू के सामने ऊषा के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर कीं। उन्होंने कहा था, ‘मुझे ऊषा की फीलिंग्स के बारे में नहीं पता, मगर मैं उनसे प्यार करता हूं।’ ये बात रामू ने ऊषा से साझा की। इससे बात को बताने से पहले ऊषा के घर जानी आए थे और रामू ने उन्हें दरवाजे से ही चलता कर दिया था। इस घटना के बाद उन्होंने ऊषा से उनके मन का हाल जाना और पूछा कि क्या वो भी वहीं फीलिंग रखती हैं जो जानी रखते हैं। इस सवाल के जवाब में ऊषा ने भी हां कह दिया। इसके बाद रामू और ऊषा के बीच दूरियां आने लगीं। मुंबई वापसी के बाद भी दोनों के बीच दूरी रही और फिर कोलकाता से जब बुलावा आया को ऊषा अकेले ही आईं और जानी के साथ समय बिताने लगीं।

ऊषा ने खुद बताया था कि जानी ने उनसे सगाई की और इसके लिए अंगूठियां खरीदने के लिए उनसे ही उधार मांगे। फिलहाल दोनों पब और बार मिलते रहे। नाइट क्लब में होने वाली मुलाकातों के बीच ही शादी करने का फैसला कर लिया। दोनों अलग घर्मों के थे और इसकी परवाह भी नहीं की, बस एक दूजे के हो गए।

NEWS SOURCE : indiatv

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

ढोंगी बाबा की काली करतूत: पीड़िता बोलीं- धमकी देकर कई बार की गंदी हरकत , प्रेत बाधा बताकर महिला से किया दुष्कर्म

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक ढोंगी बाबा की काली करतूत सामने आई है, जहां आस्था के नाम पर

Live Cricket