Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » नई दिल्ली » ये है बड़ी वजह, दिल्ली और नोएडा के लोगों को आज से नहीं मिलेगी गंगाजल की आपूर्ति

ये है बड़ी वजह, दिल्ली और नोएडा के लोगों को आज से नहीं मिलेगी गंगाजल की आपूर्ति

गाजियाबाद: गंगनहर बंद होने के कारण मंगलवार से ट्रांस हिंडन, दिल्ली और नोएडा के लोगों को गंगाजल नहीं मिलेगा। पहाड़ों पर वर्षा होने से गंगनहर को बंद कर दिया गया है। इस वजह से प्रताप विहार स्थित गंगाजल प्लांट में पानी आना बंद हो गया है। जीडीए और नगर निगम की ओर से नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी।

पहाड़ों पर वर्षा होने पर टूटे पेड़

गौरतलब है कि दिल्ली को 257 एमजीडी गंगाजल की आपूर्ति की जाती है। यह पानी दिल्ली के सोनिया विहार स्थित जल उपचार संयंत्र में आता है, जहां से पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में आपूर्ति किया जाता है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ों पर वर्षा होने पर टूटे पेड़, मलबा व मिट्टी पानी के साथ आता है।

वर्षा की वजह से नहर को  किया गया बंद

इससे नहर ब्लॉक होने की संभावना रहती है। इस वजह से नहर को हरिद्वार से बंद कर दिया जाता है। वर्तमान में भी वर्षा की वजह से नहर को बंद कर दिया गया है। गंगनहर में पानी कम होने की वजह से गंगाजल प्लांट में पानी नहीं पहुंच रहा है। प्रताप विहार ट्रीटमेंट प्लांट में गंगाजल आना बंद हो गया है।

सोमवार तक का ही पानी प्लांट में बचा है। मंगलवार सुबह से लोगों को गंगाजल नहीं मिलेगा। प्लांट से नोएडा व ट्रांस हिंडन क्षेत्र के इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, डेल्टा कालोनी में गंगाजल की आपूर्ति की जाती है। निगम और जीडीए द्वारा नलकूप से पानी की आपूर्ति की जाएगी। टैंकरों को पानी की आपूर्ति के लिए लगाया जाएगा। वहीं गंगाजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

सक्रिय हो जाएंगे पानी के प्लांट संचालक

पानी के प्लांट संचालकों को गंगाजल प्लांट बंद होने का इंतजार रहता है। गंगाजल की आपूर्ति बंद होने के बाद वह ट्रांस हिंडन में सक्रिय हो जाते हैं। इसके बाद वह सोसायटियों में पानी बेचते हैं। हालांकि नगर निगम व जीडीए द्वारा टैंकर से पानी की आपूर्ति करने का दावा किया जा रहा है।

NEWS SOURCE : jagran

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

Live Cricket