7 भारतीयों की मौत, नेपाल में भूस्खलन के बाद पर्यटकों की बस उफनती नदी में गिरी

SHARE:

नेपाल में भूस्खलन के बाद पर्यटकों की 2 बसें उफनती नदी में गिर गईं, जिससे 7 भारतीयों की मौत हो गई। मायरिपब्लिका न्यूज पोर्टल ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि दोनों बसें 65 यात्रियों को ले जा रही थीं, जिनके चितवन जिले के नारायणघाट-मुगलिंग रोड पर सिमलताल इलाके में भूस्खलन के बाद त्रिशूली नदी में लापता होने की आशंका है।

बता दें कि काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और गणपति डीलक्स से जुड़ी यह घटना क्षेत्र में भारी बारिश के बीच सुबह करीब साढ़े 3 बजे हुई। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि बसें राजमार्ग पर यात्रा कर रही थीं, तभी भूस्खलन हुआ, जिससे वे सड़क से नीचे उफनती नदी में जा गिरीं।

यादव ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बसों में बस चालकों सहित कुल 63 लोग सवार थे। सुबह करीब 3:30 बजे भूस्खलन से बसें बह गईं। हम घटना स्थल पर हैं और तलाशी अभियान जारी है। लगातार बारिश के कारण बाधा आ रही है।” लापता बसों की तलाश की जा रही है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Leave a Comment