8 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, SC के कॉलेजियम ने की सिफारिश

SHARE:

देश के 8 अलग-अलग हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिसों की नियुक्ति की सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सिफारिश की है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश, केरल, लद्दाख,मेघालय और मद्रास हाईकोर्ट के लिए चीफ जस्टिस के नाम की सिफारिश की है. केंद्र सरकार से मंजूरी मिलती ही इनकी नियुक्ति की राह साफ हो जाएगी. भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की कॉलेजियम द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया.

Leave a Comment