इंदौर: क्राईम ब्रांच-खाद्य विभाग ने गुरुवार सुबह-सुबह नकली घी बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। क्राईम ब्रांच-खाद्य विभाग और थाना लसुडिया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए TRADEZO कम्पनी के गोडाउन में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने 656 किलो नकली घी जब्त किया। जब्त घी की कीमत 3 से 5 लाख रुपए है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
क्राईम ब्रांच, खाद्य विभाग और थाना लसुडिया कि संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 656 किलो अमानक स्तर का घी जब्त किया है। टीम ने SOCIETY कम्पनी का नकली घी TRADEZO कम्पनी के गोडाउन से जब्त किया। कार्रवाई में करीब 656 किलो नकली घी जब्त किया गया है। वहीं अमानक स्तर की बड़ी मात्रा में चाय पत्ती भी जब्त की है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
NEWS SOURCE : lalluram
Author: starbharatnews24
Post Views: 151




