दौड़ में सबसे आगे चल रहे ये 3 राज्य, भारत में Tesla की एंट्री को लेकर फिर शुरू हुई चर्चा

SHARE:

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicles) निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) जल्द ही भारत में एंट्री करने वाली है। भारत प्लांट को लेकर इस साल की पहली तिमाही में बड़ी चर्चा शुरू हुई थी। भारत सरकार की EV पॉलिसी आने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि इस साल एलन मस्क (Elon Musk) भारत में टेस्ला की कारें बनाने लगेंगे। एलन मस्क ने भारत आने की भी घोषणा कर दी थी और इसे लेकर तैयारियां जोर-शोर से हो रही थीं। मगर, एलन मस्क ने सबको चौंकाते हुए भारत यात्रा रद्द कर चीन पहुंच गए और टेस्ला के भारत प्लांट पर चुप्पी साध ली थी। अब टेस्ला प्लांट को लेकर फिर से चर्चा शुरू हुई है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात इस प्लांट को हासिल करने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

PunjabKesari

भारत में सस्ती EV कारें बनाना चाहती है टेस्ला

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि टेस्ला ने भारत प्लांट की योजना पर फिर से काम करना शुरू कर दिया है। कंपनी इसे ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट बनाना चाहती है। टेस्ला यहां सस्ती EV कारें बनाना चाहती है। इसकी कीमत 18 से 25 लाख रुपए के बीच हो सकती है। साथ ही उन्हें भारत से अन्य देशों में एक्सपोर्ट भी करना चाहती है। इसके अलावा कंपनी लोकल पार्टनर की तलाश में भी जुटी हुई है।

महाराष्ट्र

अगर टेस्ला भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर एक सस्ता मॉडल लॉन्च करता है, तो महाराष्ट्र उनका पसंदीदा विकल्प हो सकता है। मुंबई और दिल्ली जैसे प्रमुख बाजारों तक आसान पहुंच महाराष्ट्र का सबसे बड़ा फायदा है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Leave a Comment

Read More