Download Our App

Follow us

आपका समाचार पत्र...

Search
Close this search box.
Home » देश » Charkhi Dadri: 5 महीने पहले हुई थी शादी, मां की मौत से आहत बेटे ने दी जान

Charkhi Dadri: 5 महीने पहले हुई थी शादी, मां की मौत से आहत बेटे ने दी जान

चरखी दादरी : जिले के गांव समसपुर निवासी युवक सावन ने अपनी मां की मौत के गम में घर पर ही फंदा लगा सुसाइड कर लिया। सावन ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है जिसमें उसने खुद को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वहीं मृतक के परिजनों के अनुसार मृतक सावन 2 महीने पहले हुई अपनी मां की मौत होने से दुखी था। इसके अलावा पारिवारिक तौर पर उसे कोई और परेशानी नहीं थी। सदर थाना पुलिस ने दोपहर बाद सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

सावन की 5 महीने पहले हुई थी शादी 

ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक सावन उसका भतीजा था। सावन की 5 महीने पहले शादी हुई थी और शादी के 3 महीने बाद उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद से सावन दुखी और गुमसुम रहने लगा। सावन दादरी में एक बर्तन स्टोर पर नौकरी करता था। वीरवार सुबह करीब 10 बजे उसकी पत्नी नीचे काम कर रही थी जबकि उसका पिता चारपाई पर आराम कर रहा था। उसी दौरान सावन ने पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। इसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी ऊपर कमरे में पहुंची तो सावन फंदे से लटका मिला। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान लेकर शव पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों के हवाले कर दिया।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

जनपद हापुड़ की ट्रैफिक पुलिस की जोड़ी ने महत्वपूर्ण तरीके से संभाली मेले की व्यवस्था।

दिनांक:14/10/2024 रिपोर्ट by:गुलफाम सैफी संवाददाता  जनपद हापुड़ की ट्रैफिक पुलिस की जोड़ी ने महत्वपूर्ण तरीके से संभाली मेले की व्यवस्था।

Live Cricket