JMS world School Hapur में ज़िला शतरंज खेल प्रतियोगिता का आयोजन

SHARE:

जनपद हापुड़ 

रिपोर्ट by: शराफत सैफी 

जेएमएस वर्ल्डस्कूल में ज़िला शतरंज खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

आज दिनांक 24 अगस्त 2024 को ज़िला शतरंज खेल एसोसिएशन द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में हुआ । जिसमें ज़िले के लगभग विभिन्न स्कूलों से 85 बच्चों ने 14 वर्गों में प्रतिभाग किया । जिसने ब्रेनवैवस, भविष्य पब्लिक स्कूल सैंट एंथनी , जेडी , विकास डिफ़ेंस एकेडमी डीपीएस आदि स्कूलो के बच्चों ने प्रतिभाग किया ।शतरंज एक ऐसा खेल है जिसमें बच्चों की तर्कशक्ति और एकाग्रता का विकास होता है और बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है इस कार्यक्रम में सीडीओ हापुड़ श्री हिमांशु गौतम मुख्य अतिथि रहे एवं विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश शतरंज के सह सचिव अतुल निगम , डीएसओ हापुड़ श्रीमती मधु अवस्थी रहे ,हापुड़ शतरंज एसोसिएशन के अध्यक्षडॉ आयुष सिंहल एवं सचिव श्री विकास अवस्थी द्वारा कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ निधि मलिक का विशेष सहयोग रहा ।

इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।

 

अंडर-7 बॉयज़ 1st -आदित्य शर्मा

2nd आयुक्त शर्मा

3rd- अन्य त्यागी

अंडर-7 गर्ल्स 1st- यादवी जिंदल

 

अंडर-9 बॉयज़ 1st- प्रयाण गोयल

2nd दर्श गौतम

3rd शौर्य बीर सिंह

 

अंडर-9 गर्ल्स 1st दृष्टि

2nd सिया सिंह

 

अंडर -11 बॉयज़ 1st ध्रुव गुप्ता

2nd आरव त्यागी

3rd हार्दिक

 

अंडर -11 गर्ल्स 1st- अनन्या शर्मा

2 – आर्द्रीका

अंडर -13 अंशीका सिंह रही

कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी ।

हापुड़ से स्टार भारत न्यूज़ 24 की रिपोर्ट (सोर्स ऑफ़ जेएमएस वर्ल्ड स्कूल)

Leave a Comment

Read More