कहा- शहादत का मोल कभी नहीं समझ सकते भाजपाई, शहीद स्मारक पर चला बुलडोजर, भड़के अखिलेश यादव

SHARE:

लखनऊ: मैनपुरी में शहीद स्मारक पर बुलडोजर चलाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव भड़क गए. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि बीजेपी अब शहीदों के स्मारक पर भी बुलडोजर चलवा रही है. अखिलेश ने कहा कि मैनपुरी में करगिल के वीर शहीद मुनीश यादव के स्मारक को मिट्टी में मिलाने का जो दुस्साहस प्रशासन ने किया है, उससे देश के सैनिकों और देशप्रेमियों के बीच आक्रोश पनप रहा है.

अखिलेश यादव ने कहा कि देश के मान-सम्मान के लिए जीवन न्योछावर करनेवालों की शहादत का मोल भाजपाई कभी नहीं समझ सकते हैं, क्योंकि इतिहास गवाह है कि आजादी के आंदोलन में जो लोग स्वतंत्रता सेनानियों का साथ देने की बजाय औपनिवेशिक शासकों के कान-आंख बनकर रहे, वो भला बलिदान की कीमत क्या जानें. भाजपा की सियासत शहीदों में भी भेदभाव करने लगी है.

उन्होनें कहा कि ये नकारात्मक राजनीति का निकृष्टतम रूप है. यदि भाजपा में जरा भी शर्म बची है तो मंडल से लेकर जिले स्तर के सभी बड़े अधिकारियों को तत्काल निलंबित करे और प्रतिमा-स्मारक की ससम्मान पुनर्स्थापना करे. नहीं तो हम सब मिलकर ये कार्य करेंगे. घोर, घोर, घोर निंदनीय!

NEWS SOURCE Credit : lalluram

Leave a Comment

Read More