CM धामी की बड़ी घोषणा: 19 शिक्षकों को किया गया सम्मानित, ‘शैलेश मटियानी’ पुरस्कार की धनराशि दोगुनी

SHARE:

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी घोषणा की है. सीएम ने ‘शैलेश मटियानी’ पुरस्कार की धनराशि दोगुनी कर दी है. जानकारी के मुताबिक, पहले ‘शैलेश मटियानी’ पुरस्कार की धनराशि 10 हजार थी. जिसे अब बढ़ाकर 20 हजार कर दिया गया है. बता दें कि उत्तराखंड सरकार हर साल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तमाम शिक्षकों को ‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’ से सम्मानित करती है. मुख्यमंत्री ने गुरुवार यानी शिक्षक दिवस पर 19 शिक्षकों को सम्मानित भी किया है. साल 2023 में भी उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के 17 शिक्षकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया था l

NEWS SOURCE Credit : lalluram

Leave a Comment

Read More