आज दरभंगा और मुजफ्फरपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, पटना साहिब गुरद्वारे में जेपी नड्डा ने माथा टेका

SHARE:

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय बिहार दौरे पर आए हैं. आज उनका आखिरी दिन है. उन्होंने शनिवार सुबह तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे. जेपी नड्डा ने माथा टेका और अरदास की. इस मौके पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी CM विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव भी मौजूद थे. गुरुद्वारे के बाद जेपी नड्डा खाजेकला घाट के पास दलित बस्ती पहुंचे जहां सदस्यता अभियान चलाएंगे. उसके बाद PMCH जाएंगे और नए भवनों के निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे. इसके साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं का भी वे निरीक्षण करेंगे.

Leave a Comment

Read More