नए घर में यहां हो सकते है शिफ्ट नवरात्रि में अरविंद केजरीवाल परिवार के साथ

SHARE:

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जल्द ही अपने परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट करेंगे, जहां उनकी जगह आतिशी और उनके माता-पिता आकर रहेंगे. मुख्यमंत्री को नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में ही घर मिलेगा. सूत्रों के अनुसार, वह सेंट्रल दिल्ली के पंडित रवि शंकर शुक्ला लेन पर आम आदमी पार्टी के नए दफ्तर से नजदीक होगा. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जल्द ही सरकारी आवास और सुविधाएं छोड़ देंगे, इसलिए सवाल उठता है कि उनका नया स्थान क्या होगा? केजरीवाल ने खुद कहा है कि उन्होंने इतने सालों में खुद के लिए कोई घर नहीं बनाया और सालों तक सरकारी घरों में रहते रहे.ऐसे में वो तेज़ी से अपने लिये नया घर भी तलाश रहे हैं.

Leave a Comment

Read More